सिमरन सिंह
कुछ अलग पसंद करने वालों के लिए CMF Phone 1 अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका यूनिक डिजाइन और बदलने वाला बैक पैनल इसे बाकी फोन से अलग पहचान देता है। जिसकी कीमत लगभग ₹14,999 है जो ऑफर के अनुसार बदल सकती है।
इस फोन में 6.67 इंच की Super AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर मिलता है। साथ ही 50MP का मेन कैमरा और 5,000mAh की बैटरी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयोगी हैं।
अगर आप किसी को प्रीमियम दिखने वाला स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो Moto G85 5G पर विचार कर सकते हैं। इसमें कर्व्ड pOLED डिस्प्ले और वीगन लेदर फिनिश मिलती है। जिसकी कीमत लगभग ₹15,999 है यह ऑफर के अनुसार बदल सकती है।
इसमें 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony LYTIA 600 मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा और बेहतर ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है।
माता-पिता या ऐसे लोगों के लिए यह विकल्प उपयोगी हो सकता है जो फोन पर वीडियो देखते हैं और बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं। इसकी 6,000mAh बैटरी इसकी प्रमुख खासियत है। जिसकी कीमत लगभग ₹12,499 से शुरू है यह उपलब्धता और ऑफर जांचें।
इस फोन में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग और 50MP का मेन रियर कैमरा भी दिया गया है।
CMF Phone 1: यूनिक डिजाइन और कस्टमाइजेशन पसंद करने वालों के लिए।
Moto G85 5G: कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम लुक चाहने वालों के लिए।
Vivo T3x 5G: बड़ी बैटरी और वीडियो देखने वालों के लिए।
खरीदने से पहले फोन की मौजूदा कीमत, RAM और स्टोरेज वेरिएंट, वारंटी और चार्जर की उपलब्धता जांच लें। ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों में अंतर हो सकता है। ध्यान दें कि ये मॉडल अलग-अलग समय पर लॉन्च हुए हैं, इसलिए उपलब्धता भी बदल सकती है।
₹15,000 के आसपास के बजट में CMF Phone 1, Moto G85 5G और Vivo T3x 5G तीन अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर चुने जा सकते हैं। सही फोन वही है जो गिफ्ट पाने वाले की जरूरत और आपके बजट से मेल खाए।