चेहरे पर दाने होने की परेशानी को कैसे दूर करें।

सिमरन सिंह

ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ खाएं

खीरा, तरबूज, नारियल पानी और हरी सब्जियां शरीर की गर्मी कम करने में मदद करती हैं।

All Source: Freepik

पर्याप्त पानी पिएं

दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी पीने से शरीर ठंडा रहता है और स्किन साफ रहती है।

नीम और तुलसी का सेवन करें

नीम की पत्तियों या तुलसी का जूस शरीर को अंदर से ठंडक देता है और स्किन इंफेक्शन को रोकता है।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा का ताज़ा जेल चेहरे पर लगाने से दाने और जलन दोनों कम होते हैं।

ठंडी तासीर वाले पेय लें

छाछ, गन्ने का रस और बेल का शरबत गर्मी से होने वाले दानों को रोकने में असरदार हैं।

तली-भुनी चीज़ों से परहेज करें

यह शरीर की गर्मी बढ़ाकर दाने और पिंपल्स को बढ़ा सकते हैं।

नींबू पानी और पुदीना इस्तेमाल करें

नींबू पानी डिटॉक्स करता है और पुदीना शरीर को ठंडा रखता है।

हल्के और कॉटन कपड़े पहनें

पसीना और गर्मी कम होगी जिससे दाने नहीं निकलेंगे।

फेस को बार-बार धोएं

चेहरे को दिन में 3-4 बार ठंडे पानी से धोने से गंदगी और पसीना हटता है।

योग और प्राणायाम करें

शरीर का तापमान संतुलित रखने और टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है।

खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है शरीर पर असर

Swipe Up