क्या चप्पल पहनकर नहीं चला सकते कार

सिमरन सिंह

सोशल मीडिया पर क्या दावा किया जाता है?

अक्सर कहा जाता है कि चप्पल पहनकर कार चलाने पर हजारों रुपये का चालान कट सकता है। यही दावा लाखों ड्राइवरों को डराता है।

Source: Google

क्या मोटर व्हीकल एक्ट में ऐसा नियम है?

कार चलाते समय चप्पल पहनने पर केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट में सीधे तौर पर कोई चालान का प्रावधान नहीं है। यानी सिर्फ चप्पल पहनने से चालान नहीं कटता।

Source: Google

बाइक और कार के नियमों में फर्क

दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा कारणों से जूतों को प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन यही नियम कार चालकों पर लागू नहीं होता।

Source: Google

फिर अफवाह फैलती क्यों है?

कई लोग बाइक और कार के नियमों को एक जैसा समझ लेते हैं। अधूरी जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है।

Source: Google

राज्य सरकारें कर सकती हैं कार्रवाई

अगर चप्पल की वजह से आपकी ड्राइविंग असुरक्षित लगती है, तो स्थानीय पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने की धारा में कार्रवाई कर सकती है।

Source: Google

चप्पल पहनकर ड्राइविंग खतरनाक?

ढीली चप्पल ब्रेक या क्लच पैडल में फंस सकती है। पसीने के कारण पैर फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Source: Google

विशेषज्ञ क्या सलाह देते हैं?

ड्राइविंग के दौरान स्पोर्ट्स शूज या अच्छी ग्रिप वाले जूते पहनना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इससे वाहन पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।

Source: Google

सुरक्षित ड्राइविंग का आसान तरीका

अगर चप्पल पहनकर घर से निकलते हैं, तो कार में एक अतिरिक्त जोड़ी जूते रखें। यह छोटी सी आदत आपकी सुरक्षा और सुविधा दोनों बढ़ा सकती है।

Source: Google

कौन से कार मोडिफिकेशन भारत में पूरी तरह है गैर-कानूनी

Swipe Up