Navratri Fashion Trends: गरबा डांस के लिए बेस्ट चनिया चोली ऑप्शंस, जो आपको देंगे परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक

अंकिता पटेल

मिरर वर्क चनिया चोली

छोटे-छोटे शीशों से सजी यह पारंपरिक चनिया चोली गरबा नाइट की रौशनी में चमककर अलग ही आकर्षण बिखेरती है। यह क्लासिक गुजराती लुक के लिए सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है।

मिरर वर्क चनिया चोली | source: Pinterest

बांधनी प्रिंट चनिया चोली

राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक बांधनी कला से सजी यह डिजाइन रंग-बिरंगे पैटर्न और जीवंत रंगों के साथ त्योहारी माहौल में चार चांद लगा देती है।

बांधनी प्रिंट चनिया चोली | source: Pinterest

हैवी एम्ब्रॉयडरी चनिया चोली

भारी कढ़ाई और जरी के काम वाली यह डिजाइन खास तौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो गरबा नाइट में रॉयल और शाही लुक पाना चाहते हैं।

हैवी एम्ब्रॉयडरी चनिया चोली | source: Pinterest

कच्छी एम्ब्रॉयडरी स्टाइल

कच्छ की पारंपरिक कढ़ाई से सजी यह चनिया चोली रंगों और डिजाइन के अनोखे मेल के लिए जानी जाती है, जो देखने में बेहद आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध लगती है।

कच्छी एम्ब्रॉयडरी स्टाइल | source: Pinterest

पेस्टल कलर चनिया चोली

हल्के और सॉफ्ट पेस्टल शेड्स में बनी यह डिजाइन आधुनिक और सौम्य लुक पसंद करने वाली लड़कियों के बीच तेजी से ट्रेंड कर रही है।

पेस्टल कलर चनिया चोली | source: Pinterest

थ्रीडी फ्लोरल वर्क चनिया चोली

उभरे हुए फूलों की थ्रीडी कढ़ाई वाली यह डिजाइन चनिया चोली को एक अलग टेक्सचर और रॉयल टच देती है, जो भीड़ में भी सबसे अलग नजर आती है।

थ्रीडी फ्लोरल वर्क चनिया चोली | source: Pinterest

सीक्वेंस और स्टोन वर्क डिजाइन

चमकदार सीक्वेंस और स्टोन्स से सजी यह चनिया चोली रात की रौशनी में चमककर गरबा नाइट का माहौल और भी जीवंत बना देती है।

सीक्वेंस और स्टोन वर्क डिजाइन | source: Pinterest

डबल शेड पैनल चनिया चोली

दो अलग-अलग रंगों के पैनल से बनी यह डिजाइन घूमते वक्त एक खूबसूरत फ्लेयर इफेक्ट देती है, जो गरबा डांस के दौरान बेहद आकर्षक दिखता है।

डबल शेड पैनल चनिया चोली | source: Pinterest

मिनिमल डिजाइनर चनिया चोली

कम लेकिन बारीक डिटेलिंग वाली यह सिंपल डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो ज्यादा भारी-भरकम लुक के बजाय एलिगेंट और सिंपल स्टाइल पसंद करते हैं।

मिनिमल डिजाइनर चनिया चोली | source: Pinterest

Lipstick Shades for Dusky Beauties: 10 लिपस्टिक शेड्स जो आपके सांवले रंगत को देंगे इंस्टेंट ग्लो

Swipe Up