सुनीता पांडे
एक्सपर्ट के मुताबिक, लिवर को मजबूत करने के लिए जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और इसे डिटॉक्सीफाई करते रहें।
3d Illustration of Human Body Organs Anatomy (Liver) Posterior View
ऐसे में कुछ फलों के सेवन से लिवर को मजबूत बनाया जा सकता है।
कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रेपफ्रूट यानी चकोतरा लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इसमें मौजूद पोषक तत्व सूजन को कम करके लिवर कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
अंगूर में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह लिवर को अंदर से साफ करने में मदद करता है।
अंगूर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर सेल्स को स्वस्थ रखते हैं और सूजन को रोकते हैं।
कांटेदार नाशपाती में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके लीवर को होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
केला फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद करता है।
ब्लूबेरी में पाया जाने वाला एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट अर्क लिवर एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद करने के साथ ही लिवर को मजबूत बनाता है।
पपीते में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो लिवर कोशिकाओं में होनेवाले सूजन को रोकते हैं।