प्रीति शर्मा
दुनिया के सबसे खूबसूरत और सच्चे रिश्तों में से एक दोस्ती का रिश्ता होता है।
हर साल की तरह अगस्त के पहले रविवार 3 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है।
इस खास दिन को बोरिंग बनाने की जगह आप दोस्तों के एडवेंचर स्पॉट्स प्लान कर सकते हैं।
दोस्तों के साथ गुरुग्राम या फरीदाबाद में जिप लाइनिंग, रॉक क्लाइंबिंग कर सकते हैं।
इसके अलावा बंजी जंपिंग, एटीवी राइडिंग जैसी कई एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।
दिल्ली में आप मॉल्स में जाकर बॉलिंग एली और गेमिंग कर सकते हैं।
इन तरीकों से मनाया गया फ्रेंडशिप डे हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा।
दोस्तों के साथ आप दिल्ली हाट में लाइव म्यूजिक और कल्चरल परफॉर्मेंस देख सकते हैं।