सिमरन सिंह
भगवान गणेश को दुर्वा अति प्रिय होता है। बिना दुर्वा के उनकी पूजा पूरी नहीं मानी जाती।
वहीं अगर बुधवार के दिन दुर्वा से जुड़े कुछ उपायों किए जाए तो इससे बच्चों की बुद्धि बढ़ सकती है।
इसके साथ ही भगवान गणेश की पूजा अपने बच्चे से ही करवान
ी चाहिए।
दूर्वा की 11 गांठ गणेशजी को सच्चे मन से अर्पित करें।
इन सभी उपायों को करने से बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा और मन इधर उधर नहीं भटकेगा।
अगर बच्चा पढ़ाई में बहुत कमजोर है तो गणेश पूजा के समय माता पिता बच्चे को भी साथ बैठाएं।
बुधवार को बच्चे से भगवान गणेश को सिंदूर और दूर्वा अर्पित करवाना चाहिए।
भोग में मोदक या लड्डू अर्पित करने से शुभ परिणाम दिखने को मिलता है।
इस मंत्र को बुधवार को जाप करने से बच्चे को शुभ मिलता है। मंत्र है- त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। लनित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय ।।
अगर बच्चे 11 बार इस मंत्र का जाप करें तो लाभ होगा और बुद्धि बढ़ेगी, ज्ञान और विवेक भी बढ़ेगा।