सुनीता पांडे
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन की झलक की तस्वीरें साझा कीं।
अश्विनी वैष्णव ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'वंदे भारत स्लीपर एडिशन, जल्द आ रहा है...2024 की शुरुआत में।'
रेल मंत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों से पता चलता है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में टी-टियर और थ्री-टियर विकल्प होंगे।
स्लीपर बर्थ का डिजाइन राजधानी या अन्य प्रीमियम ट्रेनों से बिल्कुल अलग है।
रिपोर्ट के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी स्लीपर कोच एसी होंगे जिसमें केवल फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड एसी कोच होंगे।
फर्स्ट एसी कोच के एक केबिन में ऊपर और नीचे दो-दो बर्थ, यानी आमने-सामने की बर्थ मिलाकर कुल चार बर्थ उपलब्ध होंगे।
बर्थ के बीच में खाने का सामान रखने के लिए जगह दी गई है।
बता दें कि अगले साल के मध्य तक 200 शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच हरी झंडी दिखाई थी।
वंदे भारत ट्रेन भारत की 'मेक इन इंडिया' पहल के साथ देश के इंजीनियरिंग शक्ति को भी प्रदर्शित करती है।