बाइक को इस तरह से ही क्यों बनाया गया

सिमरन सिंह

रोज़ की चीज़, बड़ा सवाल

आप रोज़ बाइक चलाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, पहला गियर नीचे और बाकी ऊपर ही क्यों होते हैं?

All Source: Pinterest

इसे कहते हैं '1-N-2-3-4-5' सिस्टम

ज्यादातर बाइक्स में गियर पैटर्न होता है, नीचे: 1st गियर, बीच में: न्यूट्रल, ऊपर: 2, 3, 4, 5 गियर

पहला गियर सबसे ताकतवर होता है

पहला गियर सबसे ज्यादा पावर और टॉर्क देता है। इसे बाइक स्टार्ट करने और भारी लोड उठाने के लिए बनाया गया है।

नीचे दबाना ज्यादा सुरक्षित

जब बाइक रुकी हो, तो पैर से नीचे दबाना आसान और सुरक्षित होता है, इससे बाइक अचानक आगे नहीं उछलती।

ट्रैफिक में कंट्रोल रहता है

ट्रैफिक सिग्नल या जाम में बार-बार, पहले गियर की जरूरत पड़ती है। नीचे दबाने से गियर जल्दी और आसानी से लग जाता है।

ऊपर के गियर स्पीड के लिए होते हैं

2, 3, 4 और 5 गियर, धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाने के लिए होते हैं, इसलिए इन्हें ऊपर की तरफ रखा गया।

रेसिंग से आई यह तकनीक

यह गियर सिस्टम सबसे पहले, रेसिंग बाइक्स में इस्तेमाल हुआ, जहां तेज़ और स्मूद शिफ्टिंग जरूरी होती है।

पैरों की नैचुरल मूवमेंट

इंसान का पैर, नीचे दबाने से ज्यादा कंट्रोल में रहता है, इसलिए पहला गियर नीचे रखा गया।

क्या सभी बाइक्स में ऐसा ही होता है?

ज्यादातर रोड बाइक्स में यही सिस्टम है, लेकिन कुछ रेस बाइक्स में रिवर्स गियर पैटर्न भी होता है।

अब समझ आया ना?

तो अगली बार बाइक चलाते वक्त याद रखिए, पहला गियर नीचे इसलिए है ताकि स्टार्ट, कंट्रोल और सेफ्टी बनी रहे

मोबाइल में एयरप्लेन मोड नाम क्यों रखा गया? वजह जानकर चौंक जाएंगे!

Swipe Up