दिल्ली में सबसे सस्ते मोबाइल कवर कहां मिलते हैं? देखे कौन से जगहों का नाम है शामिल

सिमरन सिंह

महंगे मोबाइल कवर खरीदने की जरूरत नहीं!

अगर आप अपने स्मार्टफोन को स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं और पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो दिल्ली के ये मार्केट आपके लिए बेस्ट हैं।

smartphone cover | Source. Pinterest

गफ्फार मार्केट, करोल बाग

मोबाइल और एक्सेसरीज के लिए मशहूर गफ्फार मार्केट एशिया के सबसे बड़े मोबाइल बाजारों में गिना जाता है।

Gaffar Market, Karol Bagh | Source. Pinterest

गफ्फार मार्केट में क्या मिलेगा?

सिंपल, लेदर, ट्रांसपेरेंट और फैंसी प्रिंटेड कवर। थोक में कीमत ₹10-15 से शुरू, जबकि रिटेल में ₹50-100 तक मिल जाते हैं।

Gaffar Market, Karol Bagh | Source. Pinterest

लाजपत राय मार्केट, चांदनी चौक

लाल किले के सामने स्थित यह मार्केट मोबाइल एक्सेसरीज का बड़ा हब है। यहां लगभग हर स्मार्टफोन ब्रांड के कवर आसानी से मिल जाते हैं।

Lajpat Rai Market, Chandni Chowk | Source. Pinterest

लेटेस्ट फोन का कवर सबसे पहले!

इस मार्केट की सबसे बड़ी खासियत है कि नए लॉन्च हुए मोबाइल के कवर यहां सबसे पहले उपलब्ध हो जाते हैं। मोलभाव करके और भी सस्ता खरीद सकते हैं।

smartphone cover | Source. Pinterest

पालिका बाजार, कनॉट प्लेस

अगर आप सेंट्रल दिल्ली में हैं, तो पालिका बाजार मोबाइल कवर और एक्सेसरीज खरीदने के लिए शानदार विकल्प है।

Palika Bazaar, Connaught Place | Source. Pinterest

जनपथ मार्केट

यहां आपको ट्रेंडी, ग्लिटर, डिजाइनर और Pop Socket वाले फैशनेबल मोबाइल कवर ₹80-150 की रेंज में मिल जाएंगे।

Janpath Market | Source. Pinterest

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • हमेशा मोलभाव करें।

  • कवर की फिटिंग जरूर चेक करें।

  • कैमरा और बटन कटआउट सही हैं या नहीं, यह भी देख लें।

smartphone cover | Source. Pinterest

कम कीमत में शानदार मोबाइल कवर चाहिए?

तो अगली बार ऑनलाइन ऑर्डर करने से पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट, लाजपत राय मार्केट, पालिका बाजार और जनपथ मार्केट का एक चक्कर जरूर लगाएं। यहां कम कीमत में बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं।

smartphone cover | Source. Pinterest

फ्री होने के बाद भी X कैसे करता है मोटी कमाई? जानिए पूरा राज और क्या है कमाई का तरीका

X Profile | Source. Pinterest
Swipe Up