प्रीति शर्मा
सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति, उपवास, यात्रा आदि का विशेष महत्व है।
इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो रही है।
ऐसे में आप भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन करने का प्लान कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जरूर जाएं।
शिव मंदिरों में यह एकमात्र शिवलिंग है जहां पर भस्म आरती की जाती है।
मध्य प्रदेश के खंडवा में नर्मदा नदी के बीच स्थित इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन अवश्य करें।
सावन में इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित इस मंदिर के दर्शन करने एक बार जरूर आएं।