जंगल में EV की बैटरी हो गई खत्म? घबराएं नहीं ये 9 जरूरी काम तुरंत मुश्किल से निकलेंगे बाहर

सिमरन सिंह

सबसे पहले कार सुरक्षित करें

बैटरी खत्म होने का अलर्ट मिलते ही कार को सड़क के किनारे या सुरक्षित जगह पर ले जाएं। गाड़ी रुकने के बाद तुरंत हैजार्ड लाइट ऑन करें, ताकि दूसरे वाहन आपको देख सकें।

Electric Vehicle | Source. Pinterest

कार से बाहर निकलने की जल्दबाजी न करें

सुनसान या जंगल वाले इलाके में बेवजह कार से बाहर न निकलें। अगर आसपास ट्रैफिक है, तो गाड़ी के अंदर रहकर मदद का इंतजार करना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। दरवाजे लॉक रखें और फोन को बैटरी बचाने वाले मोड पर रखें।

Electric Vehicle | Source. Pinterest

EV को धक्का देने की गलती न करें

पेट्रोल-डीजल कार की तरह EV को धक्का देकर चलाने की कोशिश न करें। इलेक्ट्रिक कार के ड्राइव सिस्टम को गलत तरीके से खिसकाने से नुकसान हो सकता है। जरूरत पड़ने पर कार के मैनुअल में बताए टोइंग निर्देश ही फॉलो करें।

Electric Vehicle | Source. Pinterest

SOS फीचर का इस्तेमाल करें

अगर आपकी EV में SOS Emergency Button या कनेक्टेड कार फीचर है, तो उसका इस्तेमाल करें। कंपनी की इमरजेंसी टीम आपकी लोकेशन और स्थिति के आधार पर मदद भेज सकती है।v

Electric Vehicle | Source. Pinterest

नेटवर्क न हो तो क्या करें?

मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने पर भी फोन से 112 पर इमरजेंसी कॉल करने की कोशिश करें। हालांकि हर जगह बिना नेटवर्क कॉल कनेक्ट होना सुनिश्चित नहीं है, इसलिए उपलब्ध कनेक्टिविटी के सभी विकल्प आजमाएं।

Electric Vehicle | Source. Pinterest

Roadside Assistance को कॉल करें

EV बंद होते ही कंपनी की Roadside Assistance सर्विस से संपर्क करें। उन्हें कार का मॉडल, बैटरी की स्थिति और अपनी लोकेशन बताएं। कुछ कंपनियां मोबाइल चार्जिंग या टोइंग की सुविधा दे सकती हैं।

Electric Vehicle | Source. Pinterest

लोकेशन शेयर करना है जरूरी

फोन में GPS ऑन रखें। नेटवर्क उपलब्ध हो तो परिवार या दोस्तों के साथ Live Location शेयर करें। नेटवर्क कमजोर होने पर अपनी लोकेशन बताने के लिए नजदीकी सड़क, माइलस्टोन या पहचान वाली जगह की जानकारी दें।

Electric Vehicle | Source. Pinterest

अकेले मदद लेने न निकलें

चार्जिंग स्टेशन या मदद ढूंढने के लिए अकेले पैदल जंगल या सुनसान रास्ते पर निकलने से बचें। कार के पास रहना और आधिकारिक सहायता का इंतजार करना बेहतर है, खासकर रात के समय।

Electric Vehiclev | Source. Pinterest

आगे से इन बातों का रखें ध्यान

लंबी ट्रिप पर निकलने से पहले बैटरी, चार्जिंग स्टेशन और रूट चेक करें। कार की Roadside Assistance डिटेल सेव रखें और पावर बैंक साथ रखें। सबसे जरूरी बात बैटरी बेहद कम होने तक इंतजार करने के बजाय समय रहते चार्जिंग स्टेशन पर रुकें।

Electric Vehiclev | Source. Pinterest

सेल्फी के शौकीनों के लिए ये 4 फोन है खास, 50MP तक फ्रंट कैमरा का मिलेगा सेटअप

Selfie Smartphone
Swipe Up