प्रीति शर्मा
गर्मी में अक्सर लोग घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो पास की जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
आज हम आपको दिल्ली 300 किमी के अंदर कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
दिल्ली से मसूरी की दूरी सिर्फ 240 किमी है। इस जगह की खूबसूरती और प्राकृतिक नजारे कभी नहीं भूल पाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में स्थित कसौली दिल्ली से करीब 287 किमी की दूरी पर है। यहां का वातावरण बहुत शांत है।
भीड़भाड़ से दूर शांत जगह पर वीकेंड बिताना चाहते हैं तो लैंसडाउन जा सकते हैं। यह दिल्ली से सिर्फ 250 किमी दूर है।
दिल्ली से नैनीताल की दूरी सिर्फ 300 किमी है। यहां पर गर्मियों में बोटिंग का मजा लिया जा सकता है।
उत्तराखंड में स्थित भीमताल ट्रैकिंग, बोटिंग और खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप वीकेंड में जा सकते हैं।
दिल्ली से 250 किमी की दूरी पर स्थित यह जगह आध्यात्म का केंद्र मानी जाती है। यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।