इन घर की चीजों से आदत होगी दूर

सिमरन सिंह

दालचीनी

जब सिगरेट पीने का मन करे, एक टुकड़ा दालचीनी चूसें। यह मुंह में फ्लेवर बनाए रखता है और निकोटीन की क्रेविंग को कम करता है।

Image Source: Freepik

अदरक और नींबू का मिश्रण

अदरक के रस में नींबू और एक चुटकी काला नमक मिलाकर दिन में दो बार पीने से निकोटीन की लत धीरे-धीरे कम होती है।

Image Source: Freepik

तुलसी के पत्ते

सुबह-शाम 4–5 तुलसी के पत्तों को चबाएं। यह न सिर्फ लत कम करता है, बल्कि सांस को भी शुद्ध करता है।

Image Source: Freepik

मुलेठी

सिगरेट की तलब लगने पर मुलेठी की छोटी सी डंडी चूसें। यह मुंह में स्वाद बनाए रखती है और हाथों को व्यस्त रखती है।

Image Source: Freepik

पानी अधिक मात्रा में पिएं

दिनभर खूब पानी पीना शरीर से टॉक्सिन्स (विशेषकर निकोटीन) बाहर निकालने में मदद करता है और क्रेविंग को भी कंट्रोल करता है।

Image Source: Freepik

फल और सूखे मेवे खाएं

जब भी सिगरेट की तलब लगे, उसकी जगह सेब, अंगूर, खजूर या अखरोट जैसे हेल्दी स्नैक्स लें। इससे मन और शरीर दोनों को राहत मिलेगी।

Image Source: Freepik

शहद का सेवन

शुद्ध शहद में मौजूद एंजाइम्स शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और सिगरेट की लत से बाहर आने में सहायक होते हैं।

Image Source: Freepik

गिलोय या त्रिफला का काढ़ा

ये आयुर्वेदिक उपाय शरीर की सफाई कर सिगरेट की लत को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से असर दिखता है।

Image Source: Freepik
चांदी पहनने से शरीर को होने है कई फायदे