सुनीता पांडे
प्याज न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।
सर्दियों में गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए।
प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और यह सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा प्याज बहुत फायदेमंद माना जाता है।
यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
कच्चा प्याज खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य और दिल स्वस्थ रहता है।
इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
प्याज में मौजूद विटामिन सी की प्रचुर मात्रा इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर मौसमी बीमारियों से बचाती है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कच्चे प्याज का सेवन शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
इसके अलावा कच्चे प्याज में कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं, इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
फाइबर से भरपूर कच्चा प्याज पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।