सुनीता पांडे
जंक फूड में पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम होती है, फिर भी लोग इसे खाना पसंद करते हैं।
काफी ज्यादा जंक फूड का सेवन करने से सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।
जंक फूड में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं।
ज्यादा मात्रा में कैलोरी का सेवन करने से सिनेप्सिस के उत्पादन में बाधा उत्पन्न होने लगती है।
जंक फूड का अधिक सेवन डिप्रेशन की समस्या बढ़ा सकता है।
जंक फूड के सेवन से स्किन को भी नुकसान पहुंचता है।
इसकी वजह से स्किन पर काफी ज्यादा पिंपल्स औरऑयली हो सकते हैं।
जंक फूड में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जिसकी वजह से ब्लड शुगर के लेवल में बदलाव होता रहता है।
जंक फूड खाने से दांतों में सड़न की परेशानी भी हो सकती है।
जंक फूड के अधिक सेवन से हार्ट हेल्थ को भी नुकसान पहुंचता है।
इसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ता है।
जिसके कारण हार्ट अटैक और हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी बढ़ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।