सुनीता पांडे
गुस्सा में लोग अक्सर अनहेल्दी फूड्स जैसे बेकिंग फूड्स, मीठी चीजें, चॉकलेट, स्नैक्स और ऑइली चीजें खाना शुरू कर देते हैं।
वहीं अगर आप इनकी जगह कुछ हेल्दी फूड्स खाते हैं तो ये गुस्से पर काबू पाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
संतरे में मौजूद कुछ एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन सी, फाइबर और कैरोटीनॉयड डोपामाइन को बढ़ाकर मूड स्विंग को कंट्रोल करते हैं।
संतरे का सेवन आपको गुस्से को कम करने में मदद कर सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पत्तेदार हरी सब्जियां आपके मूड स्विंग को शांत करती हैं।
हरी सब्जियों के पोषक तत्व मानसिक आराम देने के साथ क्रेविंग को कम करने में भी सहायक होते हैं।
शरीर में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मूड स्विंग और एंगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
गुस्से से लड़ने में मदद के लिए अलसी, चिया बीज और अखरोट में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन बढ़ता है।
कच्चे नारियल का सेवन अनहेल्दी क्रेविंग को कम करने में सहायक होता है।
नारियल का मैग्नीशियम नींद को बढ़ावा देने के साथ गुस्से को शांत करता है।
Foods rich in vitamin D on a wooden table
इसके लिए आप फैटी फिश, अंडे की जर्दी और मशरूम जैसी चीजें खा सकते हैं।