सुनीता पांडे
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए डाइट का ध्यान रखना पड़ता है और आप हर तरह के फल नहीं खा सकते, क्योंकि कुछ फलों में शुगर होता है, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।
लेकिन कुछ ऐसे फल भी हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, ब्लड शुगर को तेजी से कम करने में मदद करते हैं।
डायबिटीज में काले रंग के कुछ फल बेहद फायदेमंद माने गए हैं।
जामुन के फल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है और इसलिए इसे डायबिटीज पेसेंट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
हाई डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए काले अंगूर बहुत फायदेमंद पाए गए हैं, काले अंगूरों में विशेष यौगिक होते हैं, जो इंसुलिन विनियमन और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं।
काली शहतूत भी डायबिटीज के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। शहतूत में ऐसे विशेष गुण होते हैं, जो शर्करा को ग्लूकोज में बदल देते हैं और कोशिकाओं को ऊर्जा मिलती है।
ब्लैकबेरी में कम मात्रा में चीनी के साथ-साथ उच्च मात्रा में फाइबर भी होता है, जो हाई डायबिटीज के स्तर को बढ़ने से रोकता है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लैकबेरी फल जरूर खाना चाहिए।
Watch More Story