Festival Snacks: दिवाली पार्टी हो या त्योहार की दावत, ये 10 स्नैक्स जीत लेंगे सबका दिल

अंकिता पटेल

त्योहारों के स्नैक्स

त्योहारों में घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हर बार बाजार से स्नैक्स लाने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कम समय में कई स्वादिष्ट और चटपटे विकल्प तैयार कर सकती हैं।

त्योहारों के स्नैक्स | Source: Pinterest

वेज ब्रेड रोल

उबले आलू को मैश करके उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार मसाले मिलाएं। ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर हल्का पानी लगाएं और उसमें आलू का मिश्रण भरकर रोल बना लें।

वेज ब्रेड रोल | Source: Pinterest

पनीर टिक्का

पनीर के टुकड़ों को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर तैयार किए गए मिश्रण में मेरिनेट करें। इसके साथ शिमला मिर्च और प्याज भी मिला सकती हैं।

पनीर टिक्का | Source: Pinterest

आलू के कुरकुरे कटलेट

उबले आलू में बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया, नमक और अपनी पसंद के मसाले मिलाएं। मिश्रण से छोटी टिक्कियां बनाएं और चाहें तो इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें। तवे पर थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।

आलू के कुरकुरे कटलेट | Source: Pinterest

सूजी का इंस्टेंट ढोकला

एक बर्तन में सूजी, दही, थोड़ा पानी और नमक मिलाकर घोल तैयार करें। इसे कुछ देर रख दें स्टीम करने से ठीक पहले ईनो मिलाएं और तुरंत चिकनाई लगी थाली में डालकर भाप में पकाएं।

सूजी का ढोकला | Source: Pinterest

मसाला मखाना

एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें और मखानों को धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भूनें। अब स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, हल्दी और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं। सभी मसालों को अच्छी तरह मिक्स करके गैस बंद कर दें।

मसाला मखाना | Source: Pinterest

कॉर्न चीज बॉल्स

उबले स्वीट कॉर्न को हल्का मैश करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ चीज, उबले आलू, नमक, काली मिर्च और थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। मिश्रण से छोटी बॉल्स बनाएं और उन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें।

कॉर्न चीज बॉल्स | Source: Pinterest

वेजिटेबल सैंडविच

ब्रेड पर हरी चटनी या अपनी पसंद का स्प्रेड लगाएं। अब खीरा, टमाटर, प्याज और उबले आलू के पतले टुकड़े रखें। ऊपर से थोड़ा नमक और काली मिर्च छिड़कें। दूसरी ब्रेड से ढककर तवे पर कुरकुरा होने तक सेंक लें।

वेजिटेबल सैंडविच | Source: Pinterest

प्याज के पकौड़े

प्याज को पतले स्लाइस में काटें और उसमें बेसन, हरी मिर्च, अजवाइन, नमक और हरा धनिया मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर मिश्रण तैयार करें। गर्म तेल में छोटे-छोटे हिस्से डालकर सुनहरे होने तक तलें।

प्याज के पकौड़े | Source: Pinterest

चटपटे मसाला आलू

छोटे आलू उबालकर छील लें और हल्का दबाकर चपटा करें। पैन में तेल गर्म करके आलू को सुनहरा होने तक सेंकें। अब नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर, अमचूर और चाट मसाला मिलाएं। ऊपर से नींबू का रस और धनिया डालें।

चटपटे मसाला आलू | Source: Pinterest

Lightweight Shawl: साड़ी से जींस तक, हर आउटफिट के साथ जंचेंगे ये लाइटवेट स्टाइलिश शॉल

Swipe Up