सिमरन सिंह
सहजन में मौजूद आयरन, कैल्शियम और विटामिन B6 महिला हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मासिक धर्म के दौरान ऐंठन और दर्द को कम करते हैं।
सहजन में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है, जो महिलाओं की कमजोर हड्डियों को मजबूती देता है।
प्रेगनेंसी में सहजन का सेवन आयरन और फोलिक एसिड की कमी पूरी करता है, जो शिशु और मां दोनों के लिए फायदेमंद है।
सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं।
सहजन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।
सहजन में मौजूद विटामिन C और A इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे महिलाएं संक्रमण से बची रहती हैं।
डायबिटिक महिलाओं के लिए सहजन बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।