सिमरन सिंह
गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन A स्किन की डलनेस दूर करके उसे चमकदार बनाते हैं।
चुकंदर खून की मात्रा बढ़ाता है, जिससे स्किन हेल्दी और फ्लश्ड दिखती है – एकदम ब्राइडल लुक।
ये जूस लीवर और खून को डिटॉक्स करता है, जिससे पिंपल्स और मुंहासे कम होते हैं।
नियमित सेवन से स्किन की डार्कनेस, टैनिंग और दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं।
इस जूस में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो त्वचा को भीतर से हाइड्रेट रखती है – जिससे स्किन सॉफ्ट और स्मूद बनती है।
गाजर और चुकंदर दोनों में आयरन और विटामिन E होते हैं, जो बालों को मज़बूत और घना बनाते हैं – शादी के लिए परफेक्ट हेयर लुक!
शादी के स्ट्रेस के बीच बीमार न पड़ें, इसके लिए ये जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
चुकंदर पीरियड्स के दर्द और कमजोरी में राहत देता है, जिससे आप शादी की तैयारियों में एक्टिव बनी रह सकती हैं।