सुनीता पांडे
प्राकृतिक तत्वों से भरपूर अदरक और तुलसी मौसमी बीमारियों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
दोनों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की खराश को कम कर राहत पहुंचाते हैं।
दालचीनी में मौजूद पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट बीपी को नियंत्रित कर हार्ट के खतरे को कम करते हैं।
यह चाय शुगर लेवल को नियंत्रित करने के अलावा मेटाबॉलिज्म और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
तुलसी की पत्तियां मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक होती हैं जिससे मोटापा नियंत्रित रहता है।
खाली पेट तुलसी के पत्तों की चाय में शहद मिलाकर पीने से एनर्जी मिलती है।
गुड़हल की चाय में शहद मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की बीमारियों से बचाव होता है।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।