सिमरन सिंह
ऑटोमैटिक कार में बार-बार क्लच और गियर बदलने की जरूरत नहीं होती। लेकिन इसे मैनुअल कार की तरह चलाना नुकसानदायक हो सकता है।
कभी भी चलती कार को सीधे D से R या P मोड में न डालें। इससे गियरबॉक्स के अंदर भारी दबाव पड़ता है।
चलती कार में गलत गियर बदलने से:
गियरबॉक्स टूट सकता है
अंदरूनी पार्ट्स खराब हो सकते हैं
रिपेयर में भारी खर्च आ सकता है
कई लोग फ्लाईओवर या ढलान पर कार को N मोड में डाल देते हैं। यह तरीका बेहद असुरक्षित माना जाता है।
न्यूट्रल पर डालने से:
कार पर कंट्रोल कम हो जाता है
ऑयल सप्लाई रुक सकती है
गियरबॉक्स गर्म होकर खराब हो सकता है
लाल बत्ती पर कुछ सेकंड रुकने के लिए बार-बार P मोड लगाना सही नहीं है।
अगर गाड़ी थोड़ी देर रुकी है तो सिर्फ ब्रेक दबाकर रखें या जरूरत हो तो N मोड इस्तेमाल करें
सीधे P मोड डालकर कार छोड़ना गियरबॉक्स पर दबाव डालता है। इससे लंबे समय में नुकसान हो सकता है।
पहले कार पूरी रोकें
N मोड में लाएं
हैंडब्रेक लगाएं
फिर P मोड डालें
छोटी सावधानी, गियरबॉक्स की लंबी उम्र!