SIM Card की भी होती है तय उम्र? जानिए कब बदल लेना चाहिए फोन से अपनी SIM

सिमरन सिंह

क्या SIM की होती है Expiry?

SIM Card पर कोई Expiry Date नहीं लिखी होती। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा सही तरीके से काम करती रहेगी।

SIM Card | Source: Pinterest

कब समझें SIM पुरानी हो गई?

अगर फोन में बार-बार नेटवर्क चला जाता है, कॉल ड्रॉप होती है या इंटरनेट स्लो रहता है, तो समस्या SIM में भी हो सकती है।

SIM Card | Source: Pinterest

पुरानी SIM क्यों देती है दिक्कत?

सालों तक इस्तेमाल करने से SIM कई बार ट्रे से निकलती-लगती है। इससे उसके मेटल हिस्से पर खरोंच या घिसाव आ सकता है, जिससे नेटवर्क प्रभावित होता है।

SIM Card | Source: Pinterest

कितने साल बाद बदलनी चाहिए SIM?

कोई तय समय सीमा नहीं है, लेकिन अगर SIM 6–8 साल पुरानी है और नेटवर्क की समस्या आने लगी है, तो नई SIM लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।

SIM Card | Source: Pinterest

5G के लिए नई SIM जरूरी है?

अधिकांश 4G SIM पहले से ही 5G सपोर्ट करती हैं। इसलिए सिर्फ 5G इस्तेमाल करने के लिए SIM बदलना जरूरी नहीं होता।

SIM Card | Source: Pinterest

कब तुरंत बदलें SIM?

इन संकेतों को नजरअंदाज न करें

  • बार-बार No Network

  • SIM Detect न होना

  • मेटल हिस्सा खराब होना

  • नमी या फिजिकल डैमेज

SIM Card | Source: Pinterest

SIM बदलते समय रखें ध्यान

नई SIM एक्टिवेट होने के बाद सुरक्षा कारणों से लगभग 24 घंटे तक SMS सेवा बंद रह सकती है। इसलिए समय देखकर SIM बदलवाएं।

SIM Card | Source: Pinterest

E-SIM है बेहतर विकल्प?

E-SIM में SIM खोने, टूटने या निकालने की परेशानी नहीं होती। फोन चोरी या गुम होने पर उसे ट्रैक करने में भी आसानी हो सकती है।

SIM Card | Source: Pinterest

नई SIM कब लें?

  • Expiry Date नहीं होती।

  • नेटवर्क की समस्या हो तो SIM चेक करें।

  • पुरानी या डैमेज SIM बदलना समझदारी है।

  • E-SIM भविष्य का बेहतर विकल्प बन सकता है।

SIM Card | Source: Pinterest

आपके Earbuds काम नहीं कर रहे? नए खरीदने से पहले आजमा लें ये आसान सी ट्रिक्स

Earbuds | Source: Pinterest
Swipe Up