कॉफी पीकर न करें दिन की शुरुआत, हो सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

सुनीता पांडे

कॉफी पर हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, सुबह उठकर खाली पेट कॉफी पीने से शरीर को कई बीमारियों का खतरा हो सकता है।

Photo: istock

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को सक्रिय करता है। इसलिए यदि आप दिन की शुरुआत एक कप कॉफी के साथ करते हैं, तो आप ऊर्जा से भरपूर, सक्रिय और तरोताजा महसूस करते हैं।

A young woman giving a big yawn while sitting with a cup of coffee in bed

Photo: istock

लेकिन सुबह उठकर खाली पेट कॉफी पीने की आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है और आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।

Photo: istock

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के एक शोध के अनुसार, सुबह खाली पेट कॉफी पीने की आदत सेहत के लिए हानिकारक है। यह व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर को प्रभावित करता है।

Cup of coffee with smoke and coffee beans on old wooden background

Photo: istock

लंबे समय में, मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर के प्रभावित होने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

Photo: istock

शोध में पाया गया है कि अगर आप सुबह नाश्ते के बाद कॉफी पीते हैं तो इससे अचानक से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है, जिससे शरीर को नुकसान भी कम होता है।

ये है किचन की वो 6 चीजें जिनकी नहीं होती कोई एक्सपाइरी डेट, फेंके नहीं बिंदास करें यूज

Photo: istock

सॉलिड फूड्स शरीर में ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ाते हैं जबकि लिक्विड फूड्स तुरंत ब्लड शुगर बढ़ा देते हैं। इसलिए अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो सुबह का नाश्ता के बाद ही कॉफी पिएं।

Photo: istock

शोध के अनुसार, बिना नाश्ता किए खाली पेट कॉफी पीने से रक्त में ग्लूकोज प्रतिक्रिया 50% तक बढ़ जाती है। नाश्ते के बाद पी गई कॉफी आपकी सेहत को कम नुकसान पहुंचाती है।

A cup of coffee on old boards and spilled seeds

Photo: istock

शोध के आधार पर अगर आप ठीक से सोए नहीं हैं तो अगली सुबह उठते ही एनर्जी के लिए चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए, बल्कि नाश्ते के बाद इसका सेवन किया जा सकता है।

jute sack with coffee beans and espresso shot with crema on wooden table

Photo: istock

वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसी बुरी आदतें कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं। वैसे तो बढ़ा हुआ ब्लड शुगर पूरे शरीर को प्रभावित करता है, लेकिन इसका असर विशेष रूप से हृदय पर दिखाई देता है।

More Photos like this here...

Photo: istock

इसके अलावा इंसुलिन प्रक्रिया प्रभावित होने से मधुमेह का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत छोड़ दें और हेल्दी नाश्ता करने पर ध्यान दें।

Photo: istock

Disclaimer: कृपया इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को लागू करने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लें। नवभारत मीडिया किसी भी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं कर रहा है।

Photo: istock

Composition with products rich in vitamin D on white background, top view.

Wacth More Story