सुनीता पांडे
अच्छी सेहत के लिए दौड़ लगाना बुरा नहीं है, लेकिन अगर इस एक्सरसाइज को करते वक्त सावधानी नहीं बरती गई तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
दौड़ लगाते समय मध्यम गति से रनिंग करें। तेज दौड़ने से एड़ियों के पीछे के मसल्स में सूजन और खिंचाव होने लगता है।
दौड़ शुरू करने से पहले आपको थोड़ा वॉर्मअप करना चाहिए। सिर्फ दौड़ना ही नहीं, यह हर तरह के व्यायाम के लिए जरूरी है।
वॉर्मअप करने से आपके पैर, हिप्स और बट्स मजबूत होते हैं। आपको दौड़ने में मदद मिलती है, आप किसी तरह की चोट से बचते हैं।
दौड़ते वक्त गलत फुटवियर पहनेंगे तो पैरों के तलवों में दर्द होना लाजमी है, इसलिए सही जूतों का चुनाव करें।
जरूरत से ज्यादा तेज दौड़ने से घुटने में दर्द उठ जाता है, इसलिए थोड़ी सावधानी जरूरी है।
मसल्स द्वारा पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने की दर वर्कआउट करने के 45 मिनट के अंदर सबसे अधिक होती है। अत: दौड़ने के बाद कुछ न कुछ जरूर खाएं।
आपके खाने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होनी चाहिए। इससे मसल्स को रिपेयर होने में मदद मिलती है।
स्पॉट रनिंग और पक्के फर्श पर रनिंग करने से बचें, इससे आपके घुटनों और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
फिटनेस एक्सपर्ट आमतौर पर स्पॉट रनिंग को सही नहीं मानते हैं, इससे आपके घुटने घिस सकते हैं।
जिन लोगों को घुटनों के दर्द की परेशानी रहती है, उन्हें चलते या दौड़ते समय नीपैड का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।