दीपिका पाल
वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट का होना जरूरी होता है। लेकिन कुछ फेमस डाइट्स वजन घटाती तो है लेकिन सेहत के लिए ज्यादा अच्छी नहीं है।
नमक छोड़ने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लेकिन वाटर वेट कम होने लगता है जो सही नहीं।
कम फैट वाले या बिना फैट वाली डाइट को फॉलो करने से आपके शरीर को सभी मुख्य पोषक तत्व नहीं मिल सकते हैं।
क्रैश डाइट आपको ज्यादा फिट और तरोताजा महसूस कराती है।
यह डाइट शरीर से पानी को निकालने का काम करती है, जिससे अस्थायी रूप से वजन कम हो सकता है।
अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी हो जाता है। आपको सिर्फ डाइट पर फोकस करने से बचना चाहिए।
अगर आप डेली डाइट में पानी की मात्रा को कम करते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पोषक तत्वों से भरपूर खानपान के साथ अगर आप एक्सरसाइज करते है तो आपकी सेहत को फायदा मिलता है।