सुनीता पांडे
विशेषज्ञों के मुताबिक, खाली पेट संतरा खाने से पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।
दरअसल, संतरे में अमीनो एसिड मौजूद होने के कारण खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में गैस बनने लगती है।
संतरे में प्रचुर मात्रा में मौजूद एसिड और फाइबर के कारण पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।
इसके अलावा रात के समय भी संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए।
क्योंकि संतरे की तासीर ठंडी होती है और रात के समय इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।
संतरे में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरिया के कारण दांतों में कैविटी पैदा कर सकता है।
संतरे की तासीर ठंडी होने के कारण इसके अधिक सेवन से हड्डियों में दर्द शुरू हो सकता है।
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें संतरे का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
संतरे में प्रचुर मात्रा में एसिड मौजूद होने के कारण इसका अधिक सेवन हार्ट बर्न का कारण भी बन सकता है।
एक दिन में 1 या 2 संतरे से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए।