अंकिता पटेल
दीयों की हल्की रोशनी में बैठकर या उन्हें हाथ में लेकर तस्वीर लें। कैमरे की ओर हल्की मुस्कान रखें और बैकग्राउंड सादा रखें, ताकि रोशनी और आपका लुक दोनों उभरकर आएं।
रंगोली के किनारे बैठें और रंगों को निहारते हुए नैचुरल पोज दें। तस्वीर में रंगोली का पूरा पैटर्न दिखे, इसके लिए कैमरा थोड़ा ऊपर रखें।
दरवाजे या बालकनी में लगी फेयरी लाइट्स के पास खड़े होकर तस्वीर लें। लाइट्स को बैकग्राउंड में रखें और चेहरे पर पर्याप्त रोशनी का ध्यान रखें।
दीया सजाने, बाती रखने या रंगोली के पास दीपक रखते हुए तस्वीर खिंचवाएं। कैमरे की ओर देखने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें इससे पल सहज लगेगा।
पल्लू या दुपट्टे को हल्के से संभालते हुए साइड पोज दें। कपड़े की कढ़ाई और रंग दिखाने के लिए तस्वीर को कमर से ऊपर तक फ्रेम कर सकते हैं।
सजी हुई पूजा थाली को दोनों हाथों में लेकर कैमरे की ओर हल्की मुस्कान दें। थाली में रखी चीजें साफ दिखें और उसे जलती लौ के बहुत करीब न रखें।
परिवार के साथ दरवाजे या घर के सजाए हुए कोने में खड़े होकर तस्वीर लें। सभी एक ही दिशा में देखने के बजाय एक-दूसरे की ओर मुस्कुराएं फोटो में अपनापन दिखेगा।
सीढ़ियों पर सुरक्षित और आरामदायक जगह चुनकर बैठें या खड़े हों। पीछे लाइट्स या फूलों की सजावट रखें और फ्रेम में आसपास की सजावट भी शामिल करें।
सूरज ढलने के समय रोशनी वाली बालकनी में साइड प्रोफाइल लें। चेहरा स्पष्ट चाहिए तो सामने से हल्की रोशनी रखें; सिलुएट चाहिए तो कैमरे को उजले बैकग्राउंड की ओर रखें।
झुमके, बिंदी, मेकअप या कपड़ों की डिटेल दिखाने के लिए क्लोज-अप लें। बैकग्राउंड कम व्यस्त रखें और कैमरे के बजाय थोड़ी दूर देखते हुए भी पोज आजमा सकते हैं।