अंकिता पटेल
फूलों की पंखुड़ियों से गोल रंगोली बनाना आसान और आकर्षक विकल्प है। बीच में गुलाब की पंखुड़ियां रखें और उसके चारों ओर गेंदे की गोल परत बनाएं। अलग-अलग रंगों की पंखुड़ियों को बारी-बारी से सजाए।
कमल की पंखुड़ियों वाला पैटर्न बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को फूल की आकृति में सजाएं। हर पंखुड़ी के बीच थोड़ी जगह रखें और बाहरी किनारे पर गेंदे की पंखुड़ियां लगाएं।
दरवाजे के सामने जगह कम हो, तो अर्धगोल आकार की रंगोली बनाएं। अंदर की ओर गुलाब की पंखुड़ियों से छोटे फूल बनाएं और बाहरी किनारे पर गेंदे की मोटी परत रखें।
पहले गेंदे की पंखुड़ियों से चौकोर बॉर्डर बनाएं। इसके अंदर गुलाब की पंखुड़ियों से छोटे फूल या गोल पैटर्न सजाएं। कोनों पर अलग रंग की पंखुड़ियां रखने से डिजाइन उभरकर दिखेगा।
गुलाब की पंखुड़ियों से दीये का आकार बनाएं और उसकी लौ के लिए पीले-नारंगी गेंदे की पंखुड़ियां सजाएं। किनारे पर छोटी पंखुड़ियों से बॉर्डर बनाएं।
बीच में गुलाब की पंखुड़ियों का छोटा गोला बनाएं और उसके चारों ओर गेंदे व गुलाब की बारी-बारी से परतें सजाएं। हर परत को समान दूरी पर रखने से मंडला पैटर्न साफ दिखेगा।
रंगोली में हरी पत्तियों को बॉर्डर या पंखुड़ियों के बीच की जगह भरने के लिए इस्तेमाल करें। बीच में गुलाब की पंखुड़ियों से फूल बनाएं और उसके चारों ओर गेंदे की परत सजाएं।
गुलाब की पंखुड़ियों से दिल का आकार बनाएं और उसके बाहरी किनारे पर गेंदे की पंखुड़ियां सजाएं। बीच में छोटे फूल या पत्तियों का पैटर्न जोड़ सकती हैं।
प्रवेश द्वार से पूजा स्थल तक फूलों की पंखुड़ियों से लंबा पैटर्न बनाएं। बीच में गुलाब की छोटी-छोटी गोल आकृतियां रखें और दोनों ओर गेंदे की पंखुड़ियों की सीधी लाइन बनाएं
थाली या चौड़े ट्रे में फूलों की रंगोली बनाकर उसे मेज या पूजा स्थल पर रख सकती हैं। बीच में गुलाब की पंखुड़ियों से गोल पैटर्न बनाएं और किनारे पर गेंदे की परत लगाएं।