प्रीति शर्मा
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की बिजलियां गिराती रहती हैं।
इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जो सबको दीवाना बना रही हैं।
एक्ट्रेस का हसीन और ग्लैमरस फैशन सेंस हमेशा ही सुर्खियों में रहता है।
इस बार दिशा ने गोल्डन कलर की पर्ल डिजाइन वाली साड़ी कैरी की है।
इस साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज, नेकपीस और स्टेटमेंट ईयररिंग्स काफी रॉयल लुक दे रहा है।
इस ट्रेडिशनल लुक के साथ एक्ट्रेस ने बालों की चोटी बनाकर उसे हेयर पिन से स्टाइल किया है।
इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है जो दिशा पर खूब जच रही है।
एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ जल्द वेलकम टू द जंगल और आवारापन 2 में नजर आएंगी।