तेजी से घटाना है वजन? इस तरह पिएं करी पत्ते का जूस

प्रीति शर्मा

करी पत्ता

करी पत्ते को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं। इसका सेवन वजन कम करने में मदद करता है।

पोषक तत्व

करी पत्ते में कई तरह के विटामिन, एंटीऑक्सीटेंड, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं।

वजन कम करे

वहीं करी पत्ते का जूस शरीर के लिए लाभदायक माना जाता है। वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन किया जा सकता है।

कैसे बनाएं जूस

सबसे पहले धुले हुए करी पत्ते लें और एक पैन में 2 गिलास पानी उबालने के लिए रखें। इसमें करी पत्ते डालें।

नींबू का रस और शहद

जब पानी उबालकर आधा रह जाए तो इसे छलनी से छान लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं।

ऐसे निकालें जूस

करी पत्ते को सीधा मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर पीस सकते हैं। इसे छलनी से छान कर जूस निकालें और नमक, नींबू डालकर सेवन करें।

चर्बी पिघलाए

करी पत्ते का जूस रोजाना पीने से शरीर की जिद्दी चर्बी धीरे-धीरे पिघलने लगती है।

टॉक्सिन्स बाहर करे

करी पत्ते का जूस शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

भारत का सबसे लंबा पुल, ये चीजें बनाती हैं इसे खास

देखने के लिए क्लिक करें