प्रीति शर्मा
अक्सर हम समाज में महिलाओं और पुरुष की समानता की बात करते हैं।
आज के दौर में शायद ही ऐसा देश है जहां पर महिलाओं के ऊपर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं।
अफगानिस्तान में जब से तालिबान सत्ता में आया तब से महिलाओं को लेकर कई सख्त नियम बनाए गए हैं।
महिलाओं को वहां पर अकेले और बिना परदे के घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
इसके अलावा उनकी आवाज पर भी पर्दा लगा दिया गया है। वह पब्लिक में जोर से बात भी नहीं कर सकती हैं।
तालिबान सत्ता ने महिलाओं के लिए एक नया आदेश जारी किया है।
महिलाओं को अफगानिस्तान में अब खिड़कियों से भी झांकने की इजाजत नहीं है।
देश में नई बिल्डिंगों में किचन, आंगन जैसी जगहों पर खिड़कियां नहीं बनाई जाएगी जिन जगहों पर महिलाएं काम करती हैं।