सुनीता पांडे
बच्चे के स्ट्रक्चरल ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में कैल्शियम की मात्रा बढ़ानी चाहिए।
गुड़ में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
पेट में पल रहे बच्चे की हड्डियों के विकास के लिए गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
गर्भ में शिशु के विकास के कारण महिलाओं को ब्लोटिंग, पेट फूलना और कब्ज की शिकायत बनी रहती है।
ऐसे में गर्भावस्था के दौरान गुड़ का सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
गुड़ खाने से मेटाबॉलिज्म और पाचन क्षमता भी बेहतर होती है।
गर्भावस्था के दौरान गुड़ खाने से आपका बीपी काफी हद तक नियंत्रित रहता है।
गुड़ में मौजूद पोटेशियम की उच्च मात्रा शरीर में सोडियम को कंट्रोल करने में मदद करती है।
एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत गुड़ खाने से गर्भ में बच्चे को संक्रमण से बचाया जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।