सुनीता पांडे
मेथी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज भी पाया जाता है।
मेथी का पानी रोजाना खाली पेट पिया जाए तो शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं।
सिर्फ-एक-महीने-मेथी-का-पानी-पीने-के-फायदे
अगर आप लगातार 1 सप्ताह तक मेथी का पानी पीते हैं, तो इससे शरीर की गंदगी बाहर हो सकती है।
मेथी का पानी पीने पर भूख में कमी आती है। मेथी के पानी से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिससे फैट बर्न होने में भी मदद मिलती है।
रोजाना 1 महीने तक मेथी का पानी पीने के ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी पेट की दिक्कतें, पाचन में गड़बड़ी के कारण ही होती हैं। ऐसे में पाचन को बेहतर रखने के लिए मेथी का पानी पिया जा सकता है।
गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मेथी के पानी के फायदे देखे जा सकते हैं। यह एलडीएल को कम करता है और शरीर की पूरी सेहत को अच्छा रखता है।
Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीके, विधि और सुझावों को लागू करने से पहले कृपया डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।