प्रीति शर्मा
आज के दौर में आपकी कई खराब आदतें सिरदर्द को बढ़ाती हैं।
ठंडी हवा में देर तक रहना, देर रात जागना, खाली पेट रहना, लगातार मोबाइल चलाना।
तनाव, कम नींद और ज्यादा स्क्रीन टाइम जैसी चीजें सिरदर्द का कारण हो सकती हैं।
इसलिए कोशिश करें कि नींद पूरी लें और स्क्रीन टाइम थोड़ा कम करें।
रोजाना सिरदर्द होना आयरन की कमी, साइनस, बीपी या सर्वाइकल की वजह से भी हो सकता है।
आयुर्वेद के अनुसार सिरदर्द के लिए सबसे आसान तरीका है घी से माथे की मालिश।
इससे तनाव कम होता है और सिर दर्द में काफी हद तक आराम मिलता है।
अदरक को पानी में उबालकर पांच मिनट भाप लें। इससे काफी राहत मिलती है।