संदीप पांडे
पंखुड़ी अवस्थी ने मंगलवार, 25 जुलाई, 2023 को एक बेबी बॉय और एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है।
कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमें ट्विन्स का आशीर्वाद मिला है। एक बेबी बॉय और एक बेबी गर्ल एराइव 25 जुलाई, 2023। दिल खुशी और कृतज्ञता से लबालब है।"
कपल ने आगे लिखा, "हम खुशी से चार लोगों के परिवार के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने की घोषणा करते हैं। सभी प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। गौतम और पंखुड़ी।”
गौतम रोडे ने अप्रैल, 2023 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी पत्नी पंखुड़ी अवस्थी के प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।
कुछ महीने पहले ही पंखुड़ी का बेबी शॉवर सेरेमनी होस्ट किया गया था।
कपल ने बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था।