प्रीति शर्मा
जन्माष्टमी का त्योहार इस बार 16 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा।
इस खास अवसर पर नागपुर के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
इस खास मंदिर का नाम श्री श्री राधागोपीनाथ इस्कॉन मंदिर है।
यहां मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
हर साल की तरह इस साल भी यहां इस्कॉन श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्निवल 2025 होने जा रहा है।
इस इस्कॉन मंदिर में हजारों लोग दूर दूर से भगवान के दर्शन करने आते हैं।
कीर्तिन, प्रसादम और दर्शन के साथ-साथ कई तरह से जश्न मना सकते हैं।
इस जन्माष्टमी आप परिवार के साथ नागपुर के इस खूबसूरत मंदिर में जा सकते हैं।