पानी की बोतल को कार में रखने का नुकसान

सिमरन सिंह

चौंकाने वाली चेतावनी!

क्या सीट पर रखी पानी की बोतल बन सकती है खतरा? ड्राइविंग के दौरान हम सभी पानी की बोतल साथ रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यही छोटी-सी आदत आपकी लाखों की कार को खतरे में डाल सकती है?

All Source: Pinterest

आम दिखने वाली बड़ी गलती

सीट पर बोतल छोड़ना पड़ सकता है भारी अक्सर लोग कार की सीट पर प्लास्टिक की पानी की बोतल रखकर भूल जाते हैं। दिखने में मामूली लगने वाली ये गलती खतरनाक साबित हो सकती है।

आखिर कैसे लग सकती है आग?

बोतल बन जाती है ‘मैग्निफाइंग ग्लास’ जब पारदर्शी प्लास्टिक की बोतल पर सीधी धूप पड़ती है, तो वह लेंस की तरह काम कर सकती है। सूरज की किरणें एक बिंदु पर केंद्रित होकर गर्मी पैदा करती हैं।

पानी भी बढ़ाता है खतरा

खाली नहीं, भरी बोतल ज्यादा जोखिम भरी अगर बोतल में पानी भरा हो, तो वह रोशनी को और ज्यादा फोकस करने में मदद करता है। इससे सीट या अन्य ज्वलनशील हिस्से गर्म होकर सुलग सकते हैं।

कब बढ़ जाती है आग लगने की संभावना?

यह घटना ज्यादा संभव होती है जब: बोतल पारदर्शी प्लास्टिक की हो, बोतल में पानी भरा हो, सीधी धूप कार के अंदर पड़ रही हो

क्या ये अक्सर होता है?

दुर्लभ है, लेकिन नामुमकिन नहीं ऐसी घटनाएं बहुत कम होती हैं, लेकिन जोखिम पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता। खासकर गर्मियों में कार के अंदर का तापमान तेजी से बढ़ता है।

कार के अंदर कितना बढ़ता है तापमान?

धूप में खड़ी कार बनती है ‘ओवन’ तेज धूप में खड़ी कार का तापमान 60-70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में कोई भी फोकस्ड हीट आग की वजह बन सकती है।

कैसे बचें इस खतरे से?

बोतल को सीट पर खुली जगह में न रखें, ग्लव बॉक्स या दरवाजे की पॉकेट में रखें, कोशिश करें कि बोतल पर सीधी धूप न पड़े

छोटे कदम, बड़ी सुरक्षा

अगर बोतल रखना जरूरी है, तो उसे कपड़े या कवर से ढक दें। इससे रोशनी सीधे पानी पर फोकस नहीं होगी।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

एक छोटी-सी लापरवाही आपकी कार को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अगली बार कार पार्क करते समय सीट पर रखी पानी की बोतल जरूर चेक करें।

WhatsApp की 10 हिडन ट्रिक्स: क्या आप जानते हैं ये स्मार्ट

Swipe Up