सिमरन सिंह
भारत में एंट्री-लेवल लैपटॉप की कीमत करीब ₹25,000 से शुरू हो जाती है। इस बजट में ब्राउजिंग, ऑनलाइन क्लास, डॉक्यूमेंट और बेसिक ऑफिस वर्क आसानी से किया जा सकता है।
₹30,000 से कम की रेंज स्टूडेंट्स और कैजुअल यूजर्स के लिए अच्छी है। इस बजट में हल्के लैपटॉप, बेहतर बैटरी बैकअप और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस मिल सकती है।
अगर बजट ₹50,000 तक बढ़ाते हैं, तो परफॉर्मेंस में बड़ा अंतर देखने को मिलता है। इस रेंज में Full HD डिस्प्ले, तेज SSD और स्मूथ मल्टीटास्किंग जैसे फीचर्स मिलने लगते हैं।
इस बजट में वीडियो कॉल, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क, हल्की फोटो एडिटिंग और लाइट गेमिंग जैसे काम आराम से किए जा सकते हैं। यानी स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए यह एक बैलेंस्ड बजट हो सकता है।
अगर आपका काम कोडिंग, वीडियो एडिटिंग या हैवी मल्टीटास्किंग है, तो ₹50,000 से ₹1 लाख तक का बजट बेहतर रहेगा। इस रेंज में ज्यादा RAM, पावरफुल प्रोसेसर और तेज SSD मिल सकता है।
गेमिंग के लिए सामान्य लैपटॉप से ज्यादा बजट रखना पड़ता है। अच्छे गेमिंग लैपटॉप की कीमत करीब ₹2 लाख तक जा सकती है। इनमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, दमदार GPU और बेहतर कूलिंग सिस्टम मिलता है।
लैपटॉप खरीदते समय सिर्फ कीमत पर फोकस करना सही नहीं है। RAM, Processor, SSD/HDD और Battery Life जरूर चेक करें। आपकी जरूरत के हिसाब से स्पेसिफिकेशन चुनना ज्यादा जरूरी है।
Students: हल्का वजन + लंबी बैटरी + बेसिक परफॉर्मेंस
Office Users: तेज SSD + अच्छी बैटरी + मल्टीटास्किंग
Creators: ज्यादा RAM + पावरफुल प्रोसेसर + बेहतर डिस्प्ले
Gamers: दमदार GPU + हाई रिफ्रेश रेट + कूलिंग
₹25 हजार से लेकर ₹2 लाख तक हर बजट में लैपटॉप मिल सकते हैं। लेकिन बेस्ट लैपटॉप वही है जो आपकी जरूरत और बजट दोनों को बैलेंस करे।