सिमरन सिंह
घर के बीच वाले हिस्से (Center Location) में राउटर रखें, ताकि वाई-फाई सिग्नल चारों दिशाओं में बराबर फैल सकें।
राउटर कहां रखें?
राउटर को मोटी दीवार, बंद अलमारी, स्टोर रूम, बिजली के बॉक्स या फ्रिज जैसी धातु की चीजों के पास रखने से सिग्नल कमजोर हो जाते हैं।
इन जगहों पर बिल्कुल न रखें
राउटर को फर्श पर रखने की बजाय 5–7 फीट की ऊंचाई पर शेल्फ या दीवार पर लगाएं। इससे कवरेज बेहतर मिलती है।
ऊंचाई भी है जरूरी
अगर राउटर में बाहरी एंटीना हैं, तो उन्हें सीधा (Vertical) रखें। इससे सिग्नल ज्यादा हिस्से तक पहुंचते हैं।
एंटीना की सही दिशा
राउटर को ग्राउंड फ्लोर की छत के पास या दूसरी मंजिल के निचले हिस्से में सेंटर लोकेशन पर रखें, ताकि दोनों मंजिलों पर अच्छा नेटवर्क मिले।
दो मंजिला घर में क्या करें?
अगर एक राउटर से पूरा घर कवर नहीं होता, तो Wi-Fi Repeater या Mesh Wi-Fi System का इस्तेमाल करें।
बड़ा घर? ये है समाधान
5GHz: कम दूरी में ज्यादा स्पीड, 2.4GHz: दीवारों के पार बेहतर और स्थिर सिग्नल ज़रूरत के हिसाब से सही बैंड चुनें।
2.4GHz या 5GHz?
राउटर में QoS (Device Priority) ऑन करें और समय-समय पर राउटर रीस्टार्ट व फर्मवेयर अपडेट करते रहें।
QoS और Restart का फायदा
सिर्फ राउटर की सही जगह, सही सेटिंग और नियमित अपडेट से पूरे घर में बेहतर Wi-Fi स्पीड मिल सकती है।
बिना नया प्लान लिए बढ़ाएं स्पीड
आखिर इलेक्ट्रॉनिक सामान पर क्यों लिखा होता है CE?