सुनीता पांडे
आमतौर पर देखा जाता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर छुट्टियां मनाने मालदीव जाते रहते हैं।
अब स्टार्स ने वेकेशन के लिए नई जगह ढूंढ ली है, वह है लक्षद्वीप।
पीएम मोदी ने वहां से तस्वीरें शेयर कर लोगों से यहां आने की अपील की थी, जिसके बाद मालदीव के मंत्रियों ने विवादित टिप्पणी की थी।
अब बॉलीवुड सेलेब्स पीएम मोदी के समर्थन में आ गए हैं और लक्षद्वीप में छुट्टियां मनाने के लिए उत्सुक हैं।
सलमान खान ने ट्वीट किया- 'हमारे माननीय पीएम नरेंद्र भाई मोदी को लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर देखना बहुत अच्छा है। सबसे अच्छी बात है कि ये द्वीप हमारे भारत में हैं।'
इस कड़ी में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया एक्स पर लक्षद्वीप की फोटोज शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'लक्षद्वीप में ऐसे समुद्री तट है, जो वहां की संस्कृति को बताते हैं।'
टाइगर श्रॉफ ने लक्षद्वीप के सपोर्ट में द्वीट करते हुए लिखा, 'लक्षद्वीप के द्वीपों ने मेरा दिल जीत लिया। यहां मेरे साथ जश्न मनाने के लिए शामिल हो जाएं।'
जैकलिन फर्नांडिस ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'लक्षद्वीप आइलैंड की प्राकृतिक सुंदरता मेरी लिस्ट में टॉप पर है। यहां जाने का मैं और इंतजार नहीं कर सकती।'
इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका अगला वेकेशन टारगेट लक्षद्वीप ही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लक्षद्वीप से अपनी एक फोटो शेयर कर बताया कि वो वहां पर वापस से जाने के लिए बेकरार हो गई हैं।
लक्षद्वीप को लेकर कार्तिक आर्यन ने इसे धरती का स्वर्ग बताते हुए लिखा, 'अतुल्य भारत सिर्फ एक टैग ही नहीं है ये हमारे देश में सबसे अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक जगह है।'
वहीं अर्जुन कपूर ने एक्स पर लिखा कि लक्षद्वीप इनकी बकेट लिस्ट में शामिल हो गया है।
रणदीप हुड्डा ने लिखा, 'भारत बहुत सुंदर है। इसकी सुंदरता और समृद्ध इतिहास से अभिभूत हो गया।'
डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया पर लिखा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए लक्षद्वीप के मनमोहक आकर्षण की खोज। उनकी यात्रा न मुझे पूरी तरह मंत्रमुग्ध किया है। इसे छिपे रत्न को अपनी यात्रा सूची में सबसे ऊपर जोड़ रहा हूं।
जॉन अब्राहम ने ट्वीट किया, 'अद्भुत भारतीय आतिथ्य, 'अतिथि देवो भव' के विचार और विशाल समुद्री जीवन की खोज के साथ, लक्षद्वीप वास्तव में देखने लायक जगह है।'