यति सिंह
‘रा.वन’ में शाहरुख खान के जी.वन लुक के सूट की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये थी।
फिल्म ‘रोबोट’ में रजनीकांत के खास रोबोट लुक और मेटैलिक कॉस्ट्यूम ने सभी का ध्यान खींचा।
‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के भारी शाही कॉस्ट्यूम और आभूषणों ने उनके रोल को भव्य बनाया।
‘पद्मावत’ के घूमर गाने में दीपिका पादुकोण का लाल-गोल्डन लहंगा अपने डिजाइन के लिए चर्चा में रहा।
‘सिंह इज ब्लिंग’ में अक्षय कुमार की पगड़ी और रंगीन लुक ने उनके रोल को अलग पहचान दी।
फिल्म ‘वीर’ में सलमान खान एक योद्धा की वेशभूषा में नजर आए, जो फिल्म की भव्यता का अहम हिस्सा थे।
‘बाजीराव मस्तानी’ के ‘दीवानी मस्तानी’ गाने में दीपिका का शाही परिधान खास आकर्षण बने।
‘देवदास’ में माधुरी दीक्षित के भारी कढ़ाई वाले लहंगों और अनारकली लुक ने फिल्म की शोभा बढ़ाई।
‘हीरोइन’ में करीना कपूर के ग्लैमरस लुक्स के लिए कई डिजाइनर आउटफिट्स इस्तेमाल किए गए।
‘कमबख्त इश्क’ में करीना कपूर का ब्लैक आउटफिट उनके ग्लैमरस लुक्स में शामिल रहा।