अंकिता पटेल
घड़ी सिर्फ समय देखने का साधन नहीं, बल्कि पुरुषों के व्यक्तित्व और स्टाइल को निखारने वाली एक्सेसरी भी है। सही वॉच आपके लुक, मौके और ड्रेसिंग सेंस के साथ बेहतर तालमेल बनाती है।
ड्रेस वॉच का डिजाइन पतला और सादा होता है। इसे सूट, ब्लेजर या फॉर्मल शर्ट के साथ पहना जा सकता है। ऑफिस मीटिंग, बिजनेस इवेंट, शादी या किसी औपचारिक समारोह के लिए यह एक शानदार विकल्प है।
क्रोनोग्राफ वॉच में अतिरिक्त डायल और स्टॉपवॉच फीचर होता है, जो इसे आकर्षक बनाता है। इसे कैजुअल आउटिंग, पार्टी या स्मार्ट-कैजुअल ड्रेस के साथ पहनें। यह लुक में स्पोर्टी और मॉडर्न टच जोड़ती है।
डाइव वॉच मजबूत डिजाइन और पानी से बचाव के लिए जानी जाती है। इसे ट्रैवल, आउटडोर एक्टिविटी, बीच वेकेशन या कैजुअल कपड़ों के साथ पहना जा सकता है।
फील्ड वॉच सरल, टिकाऊ और पढ़ने में आसान होती है। रोजाना ऑफिस जाने, कॉलेज, ट्रैवल या कैजुअल आउटिंग के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। इसे जींस, टी-शर्ट, शर्ट या जैकेट के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
पायलट वॉच की डायल आमतौर पर बड़ी और स्पष्ट होती है। इसका डिजाइन क्लासिक होने के साथ-साथ आकर्षक भी लगता है। इसे ट्रैवल, कैजुअल मीटिंग में पहनकर आप अपने स्टाइल को अलग पहचान दे सकते हैं।
स्मार्टवॉच फिटनेस ट्रैकिंग, कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं देती है। जिम, वर्कआउट, ऑफिस या रोजमर्रा के कामों के लिए यह उपयोगी है। स्पोर्ट्सवियर और कैजुअल आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।
लग्जरी वॉच आपकी पसंद, व्यक्तित्व और स्टेटस को दर्शाती है। इसे शादी, रिसेप्शन, बिजनेस डिनर या किसी खास समारोह में पहनें। ऐसी घड़ी को फॉर्मल या एथनिक आउटफिट के साथ पहनने।
लेदर स्ट्रैप फॉर्मल और क्लासी लुक देता है, जबकि मेटल ब्रेसलेट को फॉर्मल और स्मार्ट-कैजुअल दोनों मौकों पर पहना जा सकता है। रबर या सिलिकॉन स्ट्रैप स्पोर्ट्स और आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेहतर होते हैं।
फॉर्मल इवेंट के लिए ड्रेस या लग्जरी वॉच, रोजमर्रा के लिए फील्ड वॉच, आउटडोर एक्टिविटी के लिए डाइव वॉच और फिटनेस के लिए स्मार्टवॉच चुनें।