प्रीति शर्मा
सर्दियों में चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं और प्राकृतिक नजारे दिल को सुकून देते हैं।
दिसंबर या जनवरी में इसी तरह के नजारों का लुत्फ हिल स्टेशन पर ले सकते हैं।
सर्दियों में मनाली में बर्फ पड़ती है और सारा नजारा आंखों को सुकून देता है।
हिमाचल की कुल्लू घाटी पर बसा यह हिल स्टेशन बहुत मजेदार साबित होगा।
जनवरी में शांति और ठंडक का अहसास करने के लिए ऋषिकेश घूमने का प्लान करें।
हिमालय की गोद में बसा यह हिल स्टेशन गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है।
बर्फ का जादू देखने के लिए उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन परफेक्ट है।
दक्षिण भारत का कूर्ग सर्दियों के समय घूमने की बेस्ट जगह है जहां अक्सर लोग जाते हैं।