सुनीता पांडे
Vitamin P यानी (Flavonoids) कई तरह के फलों, सब्जियों, चाय और कोको में पाए जाते हैं।
वे पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों को रंगने के साथ-साथ उन्हें यूवी किरणों और संक्रमणों से बचाते हैं।
आइए जानते हैं कि Vitamin P युक्त खाद्य पदार्थ खाने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।
Vitamin P यानी bioflavonoids का सेवन आंखों में रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने और दृष्टि में सुधार करने में मदद करता है।
यह मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी गंभीर स्थितियों के खतरे को भी कम करता है।
कई शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि Vitamin P से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से हमारे मस्तिष्क को भी फायदा होता है।
यह याददाश्त और एकाग्रता को मजबूत करने के साथ मस्तिष्क की समग्र कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
Vitamin P से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो हृदय रोग का खतरा कम करता है।
Vitamin P युक्त खाद्य पदार्थ खाने से इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे सर्दी, खांसी, फ्लू और अन्य वायरल बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।