दीपिका पाल
काले चने प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते है।
खाली पेट भीगे हुए काले चने सुबह के समय खाने से कई तरह के फायदे मिलते है।
भीगे हुए चने में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।
चने में मौजूद फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करते हैं।
भीगे चने में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।
काले चने में घुलनशील फाइबर होता है जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
भीगे चने शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में सहायक होते हैं।
चने में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत व स्वस्थ रखते हैं।