प्रीति शर्मा
लौंग को आयुर्वेद में औषधि माना गया है जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है।
रात को सोने से पहले सिर्फ एक लौंग खाने से शरीर को कई चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं।
लौंग पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करती है जिससे गैस अपच और कब्ज से राहत मिलती है।
अगर आप रात के खाने के बाद एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो एक लौंग चबाएं।
रात को लौंग खाने से गले को आराम मिलता है और खांसी कम होती है।
लौंग की खुशबू नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है।
यह आपको मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचाने में मदद करती है।
सबसे अच्छा तरीका है कि रात को सोने से पहले 1 या 2 लौंग चबाकर खाएं।