प्रीति शर्मा
किचन में मिलने वाला करी पत्ता स्वाद ही नहीं बल्कि कई रोगों को दूर रखने में मदद करता है।
रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
करी पत्ता खाली पेट चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है।
इसे खाने से कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
रोज खाली पेट 7 से 10 ताजे पत्ते चबाने से ब्लड शुगर धीरे-धीरे कंट्रोल में आता है।
अगर आपको वजन कम करना है तो खाली पेट करी पत्ता चबाना फायदेमंद होगा।
करी पत्ते में आयरन और फोलिक एसिड होता है जो ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है।
स्किन और बालों के लिए करी पत्ता बहुत लाभदायक माना गया है।