सिमरन सिंह
कंपनियां हर साल अपने नए स्मार्टफोन को सबसे बेस्ट बताती हैं। लेकिन क्या हर नया मॉडल वाकई इतना अलग होता है?
फोन क्यों खरीद रहे हैं? सिर्फ कॉल, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के लिए? या फिर काम और कंटेंट क्रिएशन के लिए?
अगर आप नॉर्मल इस्तेमाल के लिए फोन खरीद रहे हैं, तो पिछले साल का फ्लैगशिप आपकी ज्यादातर जरूरतें पूरी कर सकता है। साथ ही काफी पैसे भी बचेंगे।
अगर कैमरा, वीडियो रिकॉर्डिंग, AI फीचर्स या गेमिंग आपके काम का हिस्सा हैं, तो लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना ज्यादा समझदारी हो सकती है।
कैमरा
प्रोसेसर
बैटरी
डिस्प्ले
सॉफ्टवेयर अपडेट
खरीदने से पहले देखें कि नया मॉडल वास्तव में कितना बेहतर है।
सच्चाई यह है कि ज्यादातर मामलों में नए और पिछले साल के फ्लैगशिप में सिर्फ "19-20" का अंतर होता है। कई बार दोनों फोन लगभग एक जैसे लगते हैं।
अगर फोन आपकी कमाई का जरिया है, तो नया मॉडल एक निवेश हो सकता है। लेकिन अगर सिर्फ इस्तेमाल के लिए खरीद रहे हैं, तो पुराना फ्लैगशिप बेहतर डील साबित हो सकता है।
पिछले साल का टॉप मॉडल खरीदना समझदारी हो सकती है। आपको प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा और लेटेस्ट मॉडल के मुकाबले अच्छी बचत भी होगी।
90% लोगों के लिए पिछले साल का फ्लैगशिप सबसे बेहतर विकल्प है। जबकि 10% यूजर्स जैसे गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और टेक रिव्यूअर्स के लिए लेटेस्ट फोन खरीदना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।